CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप चंवर से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद शव की शिनाख्त छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत साढ़ा बाजार समिति निवासी स्वर्गीय रामजी राम के 40 वर्ष के पुत्र भगेलु राम के रूप में की गई. जो कि रिक्शा चला कर जीवन बसर कर रहा था. शादी के बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी.

जिसके बाद वह बिल्कुल अकेला था और रिक्शा चला कर अपना पेट पालता था. वह बीते तीन दिनों से लापता हो गया था. जिसके बाद इस घटना की सूचना मोहल्ले वासियों के द्वारा उसकी बहन दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी बबीता देवी को दी गई. सूचना के बाद सभी लोग उसकी खोजबीन में लगे थे. अचानक आज संध्या उन्हें सूचना मिली कि भागेलु का शव मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथलिया गांव स्थित चंवर के पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई है.

सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराये जाने के बाद छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव उसकी बहन को सुपुर्द कर दिया गया है. उसकी बहन ने बतलाया कि उनका भाई बराबर घर छोड़कर भाग जाता था. जिसके कारण उसका नाम भागेलु रखा गया था. शादी के बाद भी वह घर छोड़कर भाग जाता था.

जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई और उसके बाद वह अकेला ही रह कर रिक्शा चलाया करता था. उन्होंने अंदेशा जताया है कि वह किसी कार्य वश चंवर की तरफ गया होगा, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है. शादीशुदा बहनो के सिवा उसका कोई नहीं है. जिसके कारण उसके शव को वह लोग ले जाकर दाह संस्कार करेंगे.

![]()

