तीन बच्चों की मां थाने पहुंच सास, सुसुर और पति के खिलाफ उसकी एक पुत्री को गायब कर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Chhapra Desk-  तीन बच्चों की मां दो अबोध बच्चों के साथ दरियापुर थाने पहुंच पति सहित ससुर, सास भैसूर पर मारपीट करने के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी हैं. इस मामला दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टड़वा मगरपाल गांव की हैं.

इस गांव की महिला रिंकू देवी पति गणेश साह,ससुर शिवजी साह, सास व भैसुर धर्मेंद्र साह को नामजद करते हुए महिला ने थाने में आवेदन देते हुए अपने ससुराल वाले पर गंभीर आरोप लगाई है. महिला ने आवेदन देने के उपरांत बताई कि मेरी शादी 5 साल लागभग पूर्व हिन्दू रीतिरिवाज के साथ मेरे नानी घर पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेसी गांव से हुई थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा.

इधर कुछ दिनों से मेरा पति गणेश साह, ससुर शिवजी साह ,भैसुर धर्मेंद्र साह व सास सभी मिलकर मारपीट करते रहते हैं. तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं. पति सहित सभी दिल्ली में काम करते हैं जहा जाने पर पति और अन्य सदस्य मारपीट कर दूसरी शादी करने का बात बोलकर घर से निकाल देते हैं.

 

रात में नशीला पदार्थ खिला दिया

उसने बताया कि पति सहित ससुराल वालों ने उसे रात में नशीला पदार्थ खाने में खिला दिया था. मेरी ढाई साल की एक पुत्री को सभी मिलकर गायब कर दिये है. जिसका कुछ आता पता नहीं चल रहा है. उसके अलावे और दो बच्चे हैं जिसको पालने पोषने के लिए दरबदर का ठोकर खा रही हूं. कोई समझने को तैयार नहीं है. सभी हमेशा मारकर भगाने की बात कहते है.

 

 

महिला जनप्रतिनिधियों पर लगाया अनदेखी करने का आरोप

महिला ने बताया किसी स्थानीय प्रतिनिधि भी उन्ही लोगो की बात मान हमारी समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं. हर थक कर अंतिम में पुलिस के पास पहुंची हूं. वहीं पुलिस आवेदन लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़