CHHAPRA DESK – सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र द्वार के समीप एक दुकान का ताला तोड़ने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मौके से तीन चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वहीं उनकी निशानदेही पर चौथे बदमाश की भी गिरफ्तारी की गई है. जिनके पास से चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया गया है.

इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि तीन चोरों द्वारा एक साईकिल दुकान का ताला काटने की सूचना पुलिस को मिली. जिसके आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त साईकिल दुकान के पास पहुंच कर वहां मौजूद तीन चोरों को दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ किया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम इस दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले थे,

लेकिन नयागांव थाना द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया. उस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. वहीं पूछताछ के क्रम में इन चोरों ने भागे हुए अपने एक साथी का नाम सोनपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी अजीत कुमार साह बताया गया. जिसके बाद उसकी भी गिरफ्तारी कर ली गई. गिरफ्तार चारों बदमाशों में सोनपुर थाना क्षेत्र के कसमर गांव निवासी सोमनाथ कुमार, रंजीत कुमार, सैदपुर गांव निवासी सूर्याकुमार एवं रहीमपुर गांव निवासी अजीत कुमार साह शामिल हैं.

नयागांव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि इन लोगों द्वारा कुछ दिन पहले बरियारचक दियरा में एक मोटर बनाने वाले दुकान में चोरी किया गया था. उक्त चोरों के पास से छेनी, हथौड़ी, एक्सल ब्लेड, लोहा काटने वाला साबल, सलाई रिंच, कटर, 2 मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में शामिल नयागांव थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निर्मला कुमारी एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे.

![]()

