दूरस्थ शिक्षा भवन के निरीक्षण में पांच में तीन विभाग में लटका मिला ताला ; कुलपति ने पीजी हेड की बैठक बुलाकर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश

CHHAPRA DESK – छपरा जेपीविवि के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने बुधवार को दुरस्थ शिक्षा भवन में संचालित विभिन्न पीजी विभागों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सुबह 10.45  तक केवल दर्शन शास्त्र विभाग और भूगोल विभाग को छोड़कर सभी विभाग में ताला लटक रहा था. जिसके बाद कुलपति  ने तुरंत  विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाकर उन्हें विभाग में  सभी शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा. कुलपति ने कहा कि अनुपस्थित मिले शिक्षकों के विरुद्ध  इस बार कार्रवाई नही हो रही है.मगर सुधार नही होने कि स्थिति में अगली बार से वैसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई तय रहेगी.

कोर्स वर्क के सिलेबस का दुबारा हुआ अनुमोदन

उधर कुलपति ने संकायाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में पीएचडी कोर्स वर्क पाठ्यक्रम जो पूर्व में विभागीय गनवेषणा और डीन की कमेटी द्वारा अनुमोदित और पारित था. उसे पुनः आज की बैठक में अनुमोदित कर अंगीकृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्ति की घोषणा किया गया.

बैठक में सीनियर डीन प्रो. गजेंद्र कुमार, प्रो. उदय अरविंद, प्रो. राम ध्यान राय और प्रो. लक्ष्मण  आदि  मुख्य रूप से उपस्थित थें. वहीं निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ सीसीडीसी प्रोफेसर हरिश्चंद्र परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, एफए  ए के पाठक, नोडल आफिसर डॉक्टर सरफराज अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें.

पीजी के दो छात्रों के जज्बे को कुलपति ने सराहा

कुलपति प्रो अली ने सत्र 2020 – 2022 पीजी भूगोल के छात्र आशुतोष कुमार की चर्चा करते हुए कहा कि यह छात्र तरैया से साइकिल चलाकर 45 किलोमीटर से आता है. वहीं उन्होंने गड़खा से 12 किमी साईकिल चलाकर प्रतिदिन विवि में क्लास करने आने वाली लड़की दीपशिखा की चर्चा करते हुए उनके जज्बे की सराहना की. कुलपति ने कहा कि इस धूप में इतनी दूर से छात्र पैदल या साइकिल चलाकर आते हैं और यदि ऐसे में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं तो बहुत ही दुखद है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़