धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

CHHAPRA/SIWAN/GOPALGANJ – सारण प्रमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. छपरा शहर स्थित अंबेडकर भवन स्मारक स्थल पर अंबेडकर परिगणित जाति कल्याण संघ के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

वही जय भीम का लगा लगा. जिसके बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस निकाला गया एवं बाबासाहेब के प्रतिमा एवं तेल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. वहीं छपरा प्रधान डाकघर के प्रांगण में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती पवन पाण्डेय की अध्यक्षता में मनाई गई. समारोह की शुरुआत डाक कर्मचारी नेता पवन कुमार पाण्डेय, डॉ श्याम शरण, सुशील कुमार चौधरी, जय शंकर ओझा, राकेश कुमार एवं दीपक कुमार बैठा के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलितसे कर किया.

वहीं दिघवारा नगर पंचायत के अंबेडकर चौक अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास से सबसे पहले गाजे बाजे के साथ एक शोभा यात्रा निकाली गई. अंबेडकर चौक से निकली यह शोभा यात्रा पूरे नगर भ्रमण के पश्चात पुनः अबेडकर चौक पहुंची. जिसके उपरांत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा का आयोजन किया गया.

वही प्रमंडल के सिवान जिला एवं गोपालगंज जिला में भी अलग-अलग क्षेत्रों में बाबा अंबेडकर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस निकाला गया. उस दौरान जय भीम के नारों से शहर गुंजायमान रहा. सिवान में झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा चर्चा का विषय बनी रही. सभी आयोजनों में परिगणित समाज के शिक्षा पर जोर देने का संकल्प लिया गया.

Loading

98
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़