निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा मनरेगा का अधिकारी ; ₹2.20 लाख के साथ रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा मनरेगा का अधिकारी ; ₹2.20 लाख के साथ रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – निगरानी विभाग की टीम ने छपरा में मनरेगा अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है. मामला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की गई है. जहां गड़खा के मनरेगा ऑफिसर बिनोद कुमार सिंह को निगरानी ने ₹2 लाख 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं. मनरेगा अधिकारी के द्वारा मनरेगा का बिल पास करने के एवज में यह रिश्वत लिया जा रहा था.

मनरेगा अधिकारी द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत गड़खा थाना क्षेत्र निवासी उमेश कुमार के द्वारा निगरानी विभाग में की गई थी. जिसकी शिकायत पर पटना से छपरा पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने आज जाल बिछाया और मनरेगा अधिकारी बिनोद कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद निगरानी की टीम उनको लेकर पटना रवाना हो गई.

इस मामले में पूछे जाने पर निगरानी विभाग के डीएसपी समीर समीर चंद्र झा ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी उमेश कुमार के द्वारा मनरेगा के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. जिसमें मनरेगा अधिकारी के द्वारा बिल पास कराने के एवज में ₹2.20 की घूस मांगी गई थी. सत्यापन के बाद मामले को सही पाते हुए उस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

Loading

24
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़