CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत का ककरहट टोला भटवलिया गांव में नीलगाय के हमले से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत वृद्ध डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट टोला निवासी रामदत्त राय के 57 वर्षीय पुत्र अच्छेलाल राय बताए गए हैं. घटना के संबंध बताया जाता है कि वह अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में अचानक उनकी साइकिल पर नीलगाय कूद गया.

जिससे वह जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. आननफानन में उनको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के साथ ही घरवालों में रोना पीटना लग गया. वहीं रात्रि में ही सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया.

वहीं मंगलवार की सुबह छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. परिवार वालों ने बताया कि देर शाम वह खेत से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में एक नीलगाय अचानक उनकी साइकिल पर कूदा और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके कारण उनकी मौत हुई है.

![]()

