CHHAPRA DESK-
https://youtu.be/GYTtsBKwlHEhttps://youtu.be/GYTtsBKwlHE
छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मुखिया और उसके भतीजे की दबंगई का मामला सामने आया है. जहां छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत तेलपा पंचायत भवन में पूर्वी तेलपा पंचायत के मुखिया तारकेश्वर ठाकुर एवं उनके भतीजा आनंद कुमार ने पंचायत सचिव को बंधक बनाकर पीटा है.
वही उनके भागने के बाद उनके पिता को भी बंधक बनाया गया था जिन्हें पुलिस के पहुंचने पर मुक्त किया गया. जख्मी हालत में पंचायत सचिव को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. जख्मी पंचायत सचिव शहर के भिखारी ठाकुर चौक मोहल्ला निवासी रमाकांत प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार बताये गये है.

जख्मी पंचायत सचिव ने छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि पूर्वी तेलपा पंचायत में 18 माह बीत जाने के बाद भी कार्यकारिणी का गठन, आम सभा एवं ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है. कार्य नहीं होने के कारण उन्होंने मुखिया से जवाब मांगा कि आखिर किस वजह से कार्यकारणी का गठन नहीं हुआ है और सरकारी योजनाओं में लीपापोती क्यों हो रही है.
जिससे नाराज मुखिया ने पंचायत सचिव को पंचायत भवन पर बुलाया और बुलाकर बंधक बना पीटना शुरू कर दिया. पंचायत सचिव किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले मगर उनके पिता को पंचायत भवन में 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. वही मुफस्सिल थाना में जाकर सचिव ने गुहार लगाई तब प्रशासन जाकर सचिव के पिता को वहां से छुड़वाया. वही सचिव ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर मुखिया और उसके भतीजे पर आरोप लगाया है. आवेदन देने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई जारी है.
![]()

