PATNA DESK – राजधानी पटना के विक्रम थाना क्षेत्र में एएसपी के वाहन एवं एक साइकिल की टक्कर में एएसपी का वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस भयंकर हादसे में जहां साइकिल सवार की मौत मौके पर हो गई. वही 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दुर्घटना के दौरान पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित भी वाहन में मौजूद थे, जिन्हें हल्की चोटें आई है. वहीं इस दुर्घटना में पालीगंज एएसपी की गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है.

क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया. वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक की पहचान पटना के फरीदपुर, नौबतपुर निवासी विमलेश कुमार के रूप में हुई है. इस सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सभी घायलों का बिक्रम पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है. यह हादसा राजधानी के बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव के पास नहर रोड की है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

![]()

