परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक ने प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित ; गोपालगंज जिला को मिला बेस्ट परफमेंस का आवार्ड

Chhapra Desk – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत प्रमंडल स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं पर समीक्षा बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ सरोज सिंह ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत दी की जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करना तथा आम लोगों के बीच इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना था ताकि इससे आम जनमानस लाभान्वीत हो सके. परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले जिला, प्रखंड, सेवा प्रदाताओं (चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं आशा के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. सारण प्रमंडल के तीनों जिले के चिकित्सक, नर्स, आशा, एएनएम और आईसीडीएस कर्मी को सम्मानित किया गया। संतोष कुमार सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सारण के द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई. जिसके उपरांत शादां रहमान, क्षेत्रीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक, सारण के द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को सारण प्रमंडल में परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रतिवेदनों के बारे में बताया गया. मनोज कुमार, प्रभारी लेखा प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सारण के द्वारा सारण प्रमंडल अंतर्गत पुरस्कार हेतु चयनित सभी उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं एवं उत्प्रेरकों चिकित्सक,स्टाफ नर्स, ए0एन0एम0,आशा और उनके उपलब्धि के बारे में बताया गया.

परिवार कल्याण कार्यक्रम को बेहतर बनाने का करें प्रयास

क्षेत्रीय अपर निदेशक परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित उपलब्धियों की समीक्षा के संतोष व्यक्त किया गया साथ ही उनके द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि भविष्य में अपने जिले की परिवार कल्याण कार्यक्रम में होने वाले उपलब्धि को और बेहतर करने का प्रयास करें ताकि सारण प्रमंडल को परिवार कल्याण कार्यक्रम में अव्वल बनाया जा सके. इस मौके पर सारण के सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, गोपालगंज सीएस डॉ वीरेंद्र प्रसाद, सारण अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एचसी प्रसाद, गोपालगंज के एसीएमओ डॉ केके मिश्रा, सीवान जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन सारण के अरविन्द कुमार, गोपालगंज के धीरज कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायीक उत्प्रेरक तथा अन्य कर्मि उपस्थित थें. प्रभारी आरपीएम संतोष कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए यह बेहतर पहल

सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी कर्मियों के कार्यों की तहे दिल से सराहना करता हूँ. उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए यह बेहतर पहल है. इससे ना सिर्फ सम्मानित होने वाले कर्मियों को सम्मान मिलता बल्कि, पूरे इलाके का मान-सम्मान भी बढ़ता है. इसलिए, मैं सभी कर्मियों से अपील करता हूँ कि सभी लोग इसी तरह अपनी मेहनत की बदौलत आगे बढ़ते रहें और पूरे संस्थान व इलाके का मान-सम्मान बढ़ाते रहें. गोपालगंज के सीएस डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कर्मियों की मेहनत की सराहना करता हूँ और आगे भी इसी अपनी जिम्मेदारी का पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने की आशा और उम्मीद रखता हूँ. साथ ही सभी कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करना करता हूँ.

इन कर्मियों को किया गया सम्मनित

* डॉ विजय कुमार पासवान, प्रा स्वा केन्द्र, बरौली, गोपालगंज
* डॉ मेहा कुमारी, सामुदायिक स्वा केन्द्र, गरखा, सारण
*डॉ विजय कुमार पासवान, प्रा स्वा केन्द्र, बरौली, गोपालगंज
* डॉ श्रीनाथ प्रसाद, रेफरल अस्पताल, तरैया, सारण
* शीला कुमारी, एएनएम प्रा स्वा केन्द्र, कुचायकोट, गोपालगंज
* आशा कुमारी (एएनएम), सामुदायिक स्वा केन्द्र, बैकुंठपुर, गोपालगंज
* किरण कुजुर (एएनएम), रेफरल अस्पताल, तरैया, सारण
* आशा कुमारी (एएनएम), सामुदायिक स्वा केन्द्र, बैकुंठपुर, गोपालगंज
* कुमारी इंगलीश (एएनएम), सामुदायिक स्वा0 केन्द्र, गुठनी, सिवान
* गीता कुमारी (एएनएम), प्रा स्वा केन्द्र, बरौली, गोपालगंज
* राजन देवी (एएनएम), सा स्वा केन्द्र, दरियापुर, सारण
* मंजु देवी (आशा), प्रा स्वा केन्द्र, रिविलगंज, सारण
* सरोज देवी (आशा), सा स्वा केन्द्र, दरियापुर, सारण
* गजब देवी (आशा), सा स्वा केन्द्र, दरियापुर, सारण
* निधी देवी (आशा), सामुदायिक स्वा केन्द्र, बैकुंठपुर, गोपालगंज
* आरती कुमारी (आशा), सामुदायिक स्वा केन्द्र, गरखा, सारण
* आशा देवी (आशा), सामुदायिक स्वा केन्द्र, बसंतपुर, सिवान
* रीता देवी (आशा), सामुदायिक स्वा केन्द्र, गरखा, सारण
* अमेरीका देवी (आशा), रेफरल अस्पताल, बड़हरीया, सिवान
* कुंती देवी (आशा), रेफरल अस्पताल, मैरवा, सिवान
* चंदा देवी (एएनएम), शहरी प्रा स्वा केन्द्र, महादेवा, सिवान
* खुशबु कुमारी (एएनएम), शहरी प्रा स्वा केन्द्र, बड़ा तेलपा, सारण
* चंदा देवी (आशा), शहरी प्रा स्वा केन्द्र, लक्ष्मीपुर, सिवान
* बिभा देवी (आशा), शहरी प्रा स्वा केन्द्र, बड़ा तेलपा, सारण
* आरती देवी (आशा), शहरी प्रा स्वा केन्द्र, महादेवा, सिवान
* उत्कृष्ट शहरी प्रा स्वा केन्द्र- शहरी प्रा स्वा केन्द्र, बड़ा तेलपा, सारण
* उत्कृष्ट शहरी प्रा स्वा केन्द्र- शहरी प्रा स्वा केन्द्र, मासुमगंज, सारण
* उत्कृष्ट जिला- गोपालगंज
* गनपत आर्यन, सीफार, सारण
* आरती त्रिपाठी, यूनिसेफ एसएमसी, सारण
* भानू शर्मा, डीएमएंडई, सारण

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़