पानी भरे गड्ढे में डू’बने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त

पानी भरे गड्ढे में डू’बने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत छपिया पूरब टोला गांव में एक व्यक्ति सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूब गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद जब तक गांव वालों के द्वारा पानी भरे गड्ढे से उसके शव को बाहर निकल गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के मशरक थाना क्षेत्र के छपिया पूरब टोला गांव निवासी खोदस रावत के 60 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर रावत के रूप में की गई. उसका शव मिलने के साथ ही परिवार वालों में कोहरा मच गया.

वहीं सूचना के बाद मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना के संबंध उसके परिवार वालों के द्वारा बताया गया कि बीती संध्या वह घर लौट रहे थे तभी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गये, जिसके कारण उनकी मौत पानी भरे गड्ढे में डूबकर हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा, गांव में रोना-पीटना लग गया.

Loading

78
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़