GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले में फर्जी पुलिस बनकर चोरी की बोलेरो गाड़ी से सड़क पर वाहन जांच के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही थी. इस सूचना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी रॉय ने सासामुसा एनएच-27 पर कारवाई करते हुए घटना को सही पाया. सूचना के बाद वहां छापेमारी में गाड़ियों से वसूली करने वाले 4 लोग गिरफ्तार किये गये.

उनके पास सू पुलिस ने एक चोरी की बोलेरो गाड़ी, 5 मोबाइल और पुलिस वाला डंडा बरामद किया. इस बात की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी रॉय ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर के निर्देश पर उनके द्वारा थाना क्षेत्र स्थित सासामुसा एनएच-27 पर कारवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से बरामद बोलेरो चोरी की निकली. वही उनके पास से 5 मोबाइल, पुलिस वाला डंडा एशं वसूली के कुछ रुपए भी बरामद किया गया.

![]()

