बहन का तिलक लेकर जाने वाला था इकलौता भाई ; उसी घर से अब निकलेगी भाई की अर्थी ; दुकान को तोड़ते हुए अनियंत्रित बोलेरो ने रौंदा

Chhapra Desk-  सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार स्थित बर्तन दुकान पर शादी का सामान खरीद रहे एक युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान को तोड़ते हुए रौंद दिया. जिससे उसकी मौत पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वहीं घटना के बाद घर में शादी का उत्सव मातम में बदल गया. मृतक डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार ननटोला निवासी प्रभु महतो का एकलौता 33 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार महतो बताया गया है. उसके बहन का शादी ठीक होने के बाद कल वह अपनी बहन का तिलक लेकर मशरक जाने वाला था। जिसकी तैयारी को लेकर वह सुतिहार चौक स्थित अवध साह के बर्तन व आभूषण दुकान पर बाइक लगाकर सामान खरीद रहा था. तभी तेज गति से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक में ठोकर मारते हुए दुकान में घुस गई.

इस हादसे में जहां दुकान क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं बोलेरो की चपेट में आने से अनिल साह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. अब परिवार वालों की चिंता थी कि पहले तिलक भेजा जाएगा कि अर्थी निकाली जाएगी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार से आई और दुकान में घुस गई कि लोग समझ भी नहीं पाए.

हालांकि दुकान में बैठे दुकानदार व अन्य आधे दर्जन ग्राहक बच गए। गिरफ्तार चालक दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय मुजफ्फर निवासी धर्मनाथ राय बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को हाजत से निकालने का प्रयास किया.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़