CHHAPRA DESK- सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बभनवलिया गांव में बीती देर शाम बहन से छेड़खानी करने को लेकर विरोध करने पर मनचलों ने उसके भाई को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया. जिसकी वजह से उसकी स्थिति गंभीर हो गई.
उसे देर शाम स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल में उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बभनवलिया गांव निवासी शंकर भगवान साह के पुत्र अरविंद कुमार साह बताया गया है.
छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी युवक ने बताया कि गांव के कुछ मनचले युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर रहे थे. जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसे चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. वही जख्मी के बयान पर इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
![]()

