बाइक दुर्घटना में पोते की मौत दादी घायल

बाइक दुर्घटना में पोते की मौत दादी घायल

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरहिया नहर पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में पोते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दादी गम्भीर रूप से घायल हो गई है. मृतक समीर अली बताया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी जिआरत अली की पत्नी जयबुनेशा बताई गई है.

घटना सम्बंध में बताया जा रहा है कि वह महिला अपनी पुत्री के घर गई थी. वहां से पोता समीर के साथ बाइक से घर लौट रही थी. उनकी बाइक जैसे ही पिपरहिया नहर पुल के समीप पहुंची तभी बाइक अनीयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे बाइक चला रहे उसके पोते की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि बाइक पर बैठी उसकी दादी गम्भीर रूप से घायल हो गई.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिये बरौली पीएचसी पहुंचाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़