Chhapra Desk – सिताबदियारा के समीपवर्ती यूपी के भगवान पुर गांव के बारातियों को भोजपुर के बड़हरा बिनगावा गांव में जमकर पीटा. नाच के दौरान हुए विवाद का बदला लड़की पक्ष के दरवाजे पर लिया. लाठी- डंडे से लेकर ईंट पत्थर तक चले। स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त किया. झड़़प में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है. इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यूपी के भगवान पुर गांव से बारात बड़हरा थाना क्षेत्र के रायपुर बिनगावा गांव निवासी बालेश्वर राय के घर गए थी. बारात में मनोरंजन के लिए नाच भी था..इस दौरान स्टेज पर चढ़कर नाचने को लेकर वाद विवाद हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों व बारातियों के लोग आपस में भिड़ गए।

उसी दौरान बारात में गए सुधीर कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड नबंर 03 की नई स्कार्पियो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में शिवकुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव 62वर्ष ,जितेंद्र यादव पुत्र गोगा यादव 34 वर्ष ,सुशील कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव 55 वर्ष ,दर्शन यादव पुत्र शिवकुमार यादव 32 वर्ष ,हर्ष यादव पुत्र राजकुमार यादव 18 वर्ष घायल हो गए.

जिनको ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ. इलाज के बाद घायल जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार यादव अपनी क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को वहीं छोड़ अपने परिजनों को लेकर किसी प्रकार अपने गांव आए. समाचार लिखे जाने तक सम्बंधित मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.

![]()
