CHHAPRA DESK – बिहार में गर्मी से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग की ओर से बिहार के 12 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. छपरा, पूर्णियां, मोतिहारी, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सुपौल, बेगूसराय और शेखपुरा समेत अन्य जिलों में लू का असर देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. 9 जून तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है.

खगड़िया में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया. पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, छपरा का 40.0 डिग्री, औरंगाबाद का 41.7 और गया का 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मोतिहारी का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 38.8, वैशाली का 41.6, दरभंगा का 41.2, सुपौल का 40.2, अररिया का 38.6 और पूर्णिया का 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा. कटिहार का अधिकतम तापमान 39.2, बांका का 41.9, जमुई का 40.5, नवादा का 39.7 और नालंदा का 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

तीन जिलों के लिए ऑरेंज और चार के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से गर्मी को लेकर बिहार के तीन जिलों सुपौल, अररिया और खगड़िया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि चार जिले के कटिहार, भागलपुर, बांका और शेखपुरा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जबकि 7 से लेकर 9 जून तक के लिए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, छपरा, आरा, नालंदा, पूर्णिया और कटिहार जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

![]()

