बिहार के समस्तीपुर में एक वृद्ध की चाकू गोदकर हत्या ; झाड़ी से शव बरामद

Chhapra Desk – बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत शिवाजीनगर ओपी थाना क्षेत्र स्थित वार्ड 7 बोराज गांव से 2 दिनों से लापता एक 63 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने घर के आधा किलोमीटर दूर बांध किनारे एक झाड़ी से बरामद किया गया है. वृद्ध की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद उसे झाड़ी में फेंका गया था. मृत व्यक्ति की पहचान शिवाजी नगर ओपी थाना क्षेत्र के बोराज गांव निवासी 63 वर्षीय रामविलास मंडल के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों की माने तो उक्त व्यक्ति मंगलवार की शाम गांव से भोज खाकर अपने घर लौटा था और वह अपने ही दरवाजे पर बैठा हुआ था. जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भोज खाने चले गए. जब भोज खाकर परिवार के अन्य सदस्य लौटे तो उक्त वृद्ध व्यक्ति को घर पर नहीं देख खोजबीन शुरू कर दिया. उसी दौरान जब परिवार के लोगों ने उनको फोन लगाया तो घर के पीछे एक खेत से फोन के रिंग का आवाज आने लगा.

उसी दौरान परिवार के लोग जब उक्त जगह पर आवाज देते हुए पहुंचे तो एक फोन और फोन से कुछ दूरी पर खून सना एक चाकू देख दंग रह गए. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोग और स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी. हालांकि पुलिस ने चाकू को बरामद करते हुए पुलिस शव की तलाश में जुट गई.

काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने गुरुवार को वृद्ध व्यक्ति के घर से करीब आधे किलोमीटर दूर बांध किनारे एक झाड़ी से शव बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस ने सबको जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है. वही इस मामले में शिवाजी नगर ओपी थानाध्यक्ष कमल राम ने बताया कि अपराधियों द्वारा वृद्ध व्यक्ति की हत्या चाकू मारकर कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है

हालांकि पीड़ित परिवार के द्वारा थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़