Chhapra Desk – बिहार में सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए अब एक ही नंबर 112 को शुरू किया जा रहा है, जो कि अगले महीने लांच होनेवाला है. केंद्र सरकार की इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत शुरू की जा रही इस सेवा का उद्देश्य सभी आपातकालीन सेवाओं के नंबर 101, 102 एवं 103 के बदले सिर्फ 112 नंबर डायल करना होगा. विदित हो कि डायल 112 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपात स्थिति में नागरिकों के द्वारा वॉइस कॉल, एसएमएस, ईमेल, पैनिक एसओएस रिक्वेस्ट था वेब रिक्वेस्ट पर भी भेजा जा सके. यह सेवा 24*7 चालू रहेगी. डायल 112 आपातकालीन सेवा है, जिसे पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों में शुरू किया जाएगा और फिर उसे ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाएगा.
कॉल करते ही कंप्यूटर में रजिस्टर्ड हो जाएगा मामला
डायल 112 पर जैसे ही कोई व्यक्ति कॉल करेगा तो यह मामला स्वतः कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा तथा एक यूनिक आईडी जेनरेट होगा. वहीं इसकी सूचना एसएमएस के द्वारा पीड़ित के मोबाइल नंबर पर भी जाएगा. इसके साथ ही फोन करने वाले का डिटेल जैसे मोबाइल नंबर और लोकेशन भी कंट्रोल रूम के मॉनिटर पर दिखने लगेगा. वहीं इस सिस्टम को लागू करने के लिए सभी थानों में एक ईआरएसएस वाहन उपलब्ध होगा, ताकि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के साथ ही वह मौके पर तत्काल पहुंच सके और पीड़ित को सहायता उपलब्ध हो सके.
![]()
