Chhapra Desk – बिहार विधान परिषद् द्विवार्षिक चुनाव के अवसर पर 08-सारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए संवीक्षा का कार्य प्रेक्षक विनय कुमार (भाप्रसे) की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढ़ंग से संपन्न किया गया. संवीक्षा के क्रम में किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा शिकायत अथवा आपत्ति जाहिर नही किया गया.

निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सारण ने संवीक्षा के बाद बताया गया कि कुल 09 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया था. जिसमें 08 अभ्यर्थियों का सभी आवश्यक कागजात सही पाये गये. संवीक्षा में नन्द किशोर सिंह, पिता-रामदीप सिंह, ग्राम-मोलानापुर, थाना तरैया, जिला सारण के द्वारा दाखिल नाम निर्देशन पत्र त्रृटिपूर्ण होने के कारण उनका नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया गया है. नन्द किशोर सिंह के द्वारा नामांकन के साथ दस हजार जमानत की राशि जमा नही कि गयी थी एवं उनके द्वारा नाम निर्देशन पत्र में दस प्रस्तावक के जगह केवल दो प्रस्तावक ही बनाये गये थे.

निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सारण के द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.03.2022 के तीन बजे अपराह्न तक नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित है. इसी दिन तीन बजे अपराह्न के पश्चात प्रेक्षक महोदय की अध्यक्षता में सभी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी की बैठक आयोजित की गयी है जिसमें वर्तमान चुनाव को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाएगा.
![]()
