GOPALGANG – गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत वृन्दावन गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा के समीप बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे गोरखपुर रेफर किया गया है.

गंभीर रूप से जख्मी आभूषण व्यवसायी गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी वर्मा सोनी के पुत्र राजू सोनी बताये गये हैं. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि राजू सोनी मीरगंज किसी काम से गया था. वापस लौटने के दौरान टोल प्लाजा के पास अपराधियों के द्वारा उसे पांच गोली मारी गई है. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

हालांकि समाचार प्रेषण तक युवक के अचेत होने के कारण प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. जिसके कारण इस घटना के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि मामला क्या है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
![]()

