भीषण अगलगी ने निगल लिया कई परिवारों का निवाला ; 2.5 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा

भीषण अगलगी ने निगल लिया कई परिवारों का निवाला ; 2.5 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा

CHHAPRA DESK – सारण जिले के नगरा प्रखण्ड के खैरा पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव में आचानक गेहूं के खेत में लगी आग ने कई परिवारों के घर का निवाला निगल लिया. आग से 2.5 बीघा गेंहू खेत जलकर राख हो गया. जिसमें गेहूं की फसल नुकसान हुई हैं राजेन्द्र राय, जीतू चौरसिया, श्रीराम भगत, हरेंद्र सिंह, देवनन्दन राय, जीतन भगत, अनील भगत, सुभाष पड़ीत, तथा पारस राय का गेहूं का खेत बताया जाता है.

बता दें कि गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं. इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार है. ऐसे में किसानों की गेहूं की तैयारी फ़सल में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं होने से उनको चिता सताने लगी है. कुछ इसी तरह की अप्रिय घटना मंगलवार को प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के दूर संचार भवन के पीछे एक खेत में आग लग गई.

देखते ही देखते अन्य किसानों के खेत में तैयार गेहूं की करीब 2.5 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई. दोपहर के समय दूधनाथ सिंह के खेत से अचानक धुआं निकलने लगा. ग्रामीण सभी वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं. आग देख लोगों ने शोर मचा दिया. आग ने विकराल रूप धारण कर कुछ ही देर में पास के अन्य खेतों को भी चपेट में ले लिया. जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी जलने लगी.

खेत मालिकों के साथ आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किय. वही पंपिंग सेट चालु कर खेत की बाकी फसल को बचाया. वहीं सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचे से पहले ही आग पर लोगों में काबू पा लिया था. वहीं गेहूं की फसल को आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. हवा तेज होने से आशंका है कि कोई चिगारी उड़कर वहां पहुंच गई, जिससे फसल में आग लगी होगी.

 

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़