मशरक रेल पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन में छोड़ी गयी लावारिस बच्ची को बरामद कर रेलवे चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द

Chhapra Desk – छपरा जिले के छपरा कचहरी- मशरक-महाराजगंज-दुरौंधा पैसेंजर ट्रेन में यात्री सीट पर एक 6 महीने की बच्ची को मशरक जंक्शन पर रेल पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद इस बात की सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों को दी गई. मशरक जंक्शन रेल थाना चौकी प्रभारी लालमन प्रसाद ने बताया कि छपरा कचहरी- मशरक-महाराजगंज-दुरौंधा पैसेंजर ट्रेन 05163 में ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस के जवानों ने बोगी संख्या050426/सी बर्थ संख्या 57 पर एक बच्ची को लावारिस हालत में पाया. रेल पुलिस के जवानों ने गार्ड के माध्यम से रेल कन्ट्रोल वाराणसी को सुचना दी और रेल कन्ट्रोल की सुचना पर मशरक जंक्शन पर ड्यूटी तैनात आरपीएफ जवानों ने बच्ची को लेकर रेलवे चाइल्ड लाइन सारण को सुचना दी.

वहीं रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मशरक आरपीएफ द्वारा बच्ची को प्राप्त कर देखरेख एवं संरक्षण सुरक्षा के लिए भेजा. वहीं रेलवे चाइल्ड लाईन से अमित कुमार ने कहा कि मेडिकल जांच कर जिला बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व ही एक और बच्ची एकमा के लोवारी गांव के पोखरा के पास से चाइल्ड लाइन टीम छपरा के द्वार लावारिस हालत में पाया गया था. इस मौके पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज लालमन प्रसाद, जवान मुकेश कुमार सिंह, एम प्रसाद, हदयालाल मांझी एवं रेलवे चाइल्ड लाईन से अभिषेक कुमार, शकुंतला देवी, कविता देवी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़