मातम में बदला शादी का उत्सव ; युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम

Chhapra Desk – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत महतो मुसहरी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. इस घटना के बाद घर में शादी का उत्साह मातम में बदल गया. मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महतो मुसेहरी गांव निवासी साधु राम का 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राम बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बाहर किसी कंपनी में काम करता था. विगत 12 अप्रैल को उसके बहन की शादी थी, जिसको लेकर घर आया था. 12 अप्रैल को बहन की शादी के बाद 13 अप्रैल को उसकी विदाई हो गई और उसी बीच उसकी भी शादी तय हो गई और 18 अप्रैल को उसकी शादी के दिन तय करने के लिए रिश्तेदार आने वाले थे.

इसी बीच आज 17 अप्रैल को घर के समीप सिंह करंट लगने से उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया था कि वह युवक घर के समीप चापाकल पर पानी पी रहा था. वही विद्युत पोल के अर्थिंग के संपर्क में आ गया. जिसके कारण वह वहीं गिर कर अचेत हो गया. जिसके बाद परिजनों उसे लेकर आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़