KUSHINAGAR (UP) DESK – उत्तर प्रदेश के कुशीनगर थाना पुलिस एवं स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें मुठभेड़ के दौरान टीम के द्वारा अंतर्देशीय कुख्यात अपराधी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है. घटना बीती देर रात्रि की है. बताया जाता है कि बीती देर रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंतर्देशीय कुख्यात अपराधी उनके क्षेत्र में मौजूद है. जिसके बाद स्वाट टीम के साथ मिलकर रात में ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो पुलिस की मुठभेड़ हो गई.

मुठभेड़ के दौरान टीम ने उसके पैर में गोली मारकर भागने के क्रम उसे दबोच लिया. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को भारत और नेपाल दोनों देश की पुलिस तलाश रही थी. गिरफ्तार किया गया कुख्यात राजमन उर्फ राजू चौहान नेपाल देश के नवलरासी जिले के अंतर्गत स्थित बेलाटाड़ी थाने के हरखपुरा गांव का निवासी है. गोली उसके दाहिने पैर में लगी है, जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी करने में काम आने वाले कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद किया है.

कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी चार थाने की पुलिस और स्वाट टीम
मामला गोपालगंज जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट के पास की है, जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी. जिसके बाद अंतर्देशीय अपराधी को पकड़ने के लिए चार थाने की पुलिस और स्वाट टीम मौके पर पहुंची तो वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा. पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किया गया तो बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा.

जिसके बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया और उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ साथ चोरी करने के काम में आने वाले कुछ सामान भी बरामद किया गया. जिसके बाद घायल बदमाश को पुलिस के निगरानी में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

नेपाल में भी दर्ज है कई अपराधिक मामले
नेपाल के सटे भारत के अंतिम जिला महराजगंज है. एक तरफ से भारत और नेपाल के आवागमन का जरिया है. जहां से बदमाश का आसानी से आता जाता रहता था. पुलिस द्वारा बताया गया कि अंतर्देशीय अपराधी राजमन उर्फ राजू चौहान नेपाल देश के नवलरासी जिले के अंतर्गत स्थित बेलाटाड़ी थाने के हरखपुरा गांव का निवासी है.

![]()

