रेल पुलिस ने अभियान चलाकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से आधा दर्जन अवैध वेंडर एवं किन्नरों को किया गिरफ्तार

रेल पुलिस ने अभियान चलाकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से आधा दर्जन अवैध वेंडर एवं किन्नरों को किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर आरपीएफ एवं सीआईबी की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी ली गई तो ट्रेन से आधा दर्जन अवैध वेंडर एवं ट्रेनों में भीख मांग रहे किन्नरों को गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन आगमन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान कोच संख्या S-1, 2, 3, ,4 में यात्रियों से पैसा व भीख मांगने वाले 03 किन्नरों, 02 महिलाओं को तथा 02 व्यक्तियों को अवैध रूप से वेंडिंग करते समय गिरफ्तार किया गया है.

जिनके विरुद्ध रेसुबल/छपरा पर CR- 423/22 से 429/22 u/s 144 RA दिनांक 25.07.22 पंजीकृत किया गया है. इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के साथ सउनि विजय रंजन मिश्रा, कान्स शिवप्रकाश, कान्स विजय प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल शेषमणि/रेसुबल/छपरा साथ उप निरीक्षक संजय कुमार राय, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश शुक्ला/सीआईबी/छपरा आदि शामिल रहे.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़