CHHAPRA DESK – लूटपाट के उद्देश्य से छपरा शहर में घूम रहे अंतर जिला गिरोह के दो अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं ब्लेड के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं. जिनके द्वारा लूटपाट छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने

बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि नगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिवारी गैंग लूट-पाट के उद्देश्य से शहर के रौजा के आस-पास मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं. उक्त सूचना के आधार पर पुलिस दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल के साथ ब्लेड के कुछ टुकड़े भी बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी कला गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी उर्फ टुन्ना तिवारी एवं गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी सत्यनारायण मिश्रा शामिल है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अरुण तिवारी के खिलाफ पटना, मुजफ्फरपुर एवं खगौल में कई आपराधिक मामले दर्ज है. गुप्त सूचना मिली थी कि वह छपरा अपने साथी सत्यनारायण मिश्रा के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है. इस सूचना के बाद टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया है.

![]()

