CHHAPRA DESK – बैंक में लोन लेने पहुंची महिला ने बीच सड़क पर बैंक मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी. महिला मैनेजर को थप्पड़ जड़े जा रही थी और बैंक मैनेजर भागकर उस महिला से पीछा छुड़ाया. यह नजारा देख लो सोच में पड़ गए कि लोन के लिए पहुंची महिला ने बैंक मैनेजर ने ऐसा क्या कह दिया और ऐसा क्या डिमांड कर दिया कि महिला उत्तेजित होकर उसे पीटने लगी.

मामला छपरा शहर के रिविलगंज थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का है और उस महिला के द्वारा किए जा रहे व्यक्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक राजेश कुमार है. हालांकि इस मामले में बैंक मैनेजर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामला कोर्ट में चल रहा है. लेकिन फिलहाल उस महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. हालांकि उसका बेल कोर्ट के द्वारा रिजेक्ट किया जा चुका है.

वही गिरफ्तारी नहीं होने के बाद उस महिला द्वारा बैंक मैनेजर का पिटाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बैंक मैनेजर को एक महिला पीट रही है. महिला के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीन पुर निवासी महिला वैभव कुमारी राठौर अपने बेटे की मुद्रा लोन के लिए सेंट्रल बैंक पहुंची थी.

जहां बैंक मैनेजर और उस महिला के बीच क्या बात हुई कि वह महिला बैंक मैनेजर के बाहर निकलते ही उसे पीटने लगी. प्राथमिकी में दिए गए बयान के आधार पर बैंक मैनेजर के द्वारा उस महिला से ऑनलाइन एप्लीकेशन की मांग की गई थी. उनके द्वारा बताया गया था कि लोन के लिए वह पहले psb59 पोर्टल पर अप्लाई करें.

उसके आधार पर ही लोन होगा. फिलहाल यह मामला कोर्ट में है और इस महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जबकि उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी बात बैंक मैनेजर के द्वारा बताई गई है.

![]()

