Chhapra Desk – सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ीदाहा मोड़ के समीप अपराधियों ने वैशाली जिला से वीडियोग्राफी कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे फोटोग्राफर को गोली मार जख्मी कर दिया.जख्मी फोटोग्राफर अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी बिजली ठाकुर का पुत्र अमरेंद्र ठाकुर बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेंद्र वैशाली जिला के किसी गांव से शादी समारोह में फोटोग्राफी कर अपने घर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो की संख्या में बदमाश ने उसे गोली मार दी. परिजनो के मुताबिक भेल्दी पुलिस ने उसे लादकर गड़खा पीएचसी भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल छपरा रेफर किया. जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर ने उसको पीएमसीएच रेफर कर दिया.

गोली लगने से जख्मी युवक का इलाज पटना में किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. युवक के परिजन ने बताया कि गोली मारने का कारण पुराना विवाद है. इस संबंध में पूछे जाने पर भेल्दी थाना अध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है. समाचार प्रेषण तक जख्मी युवक का बयान प्राप्त नहीं होने के कारण प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

![]()
