CHHAPRA DESK – शराबबंदी के बाद सारण जिले में मादक पदार्थ की बिक्री चरम पर है. पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त दो युवकों को दो पुड़ियां स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. बता दे कि बिहार में शराबबंदी के बाद स्मैक और गांजा की बिक्री चरम पर है. जहां एक तरफ पुलिस शराब के पीछे लगी है वहीं दूसरी तरफ जिले में स्मैक और गांजा की बिक्री काफी बढ़ गई है.

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को दो पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा साढा ढाला, बाजार समिति के समीप से दो युवको को दो पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. जिनके पास से कुल कुल 23.710 ग्राम स्मैक एवं 01 मोबाईल को जब्त किया गया है.

गिरफ्तार दोनो युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला निवासी संटू कुमार उर्फ उमेश एवं आकाश कुमार बताये गये हैं. पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त अन्य कारोबारियों की पहचान में जुटी है. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या -708/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

![]()

