CHHAPRA DESK – छपरा शहर के किसी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में डकैती की योजना कुछ अपराधी शहर में ही बना रहे थे लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने तत्कालीन उस कमरे पर छापेमारी कर पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि नगर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की साजन बासफोड़ उर्फ गोरे अपने साथियों के साथ नगर

थाना क्षेत्र स्थित एक कमरे में कर लूट एवं डकैती का योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 05 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया. जिनके पास से 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल एवं 01 चाकू को बरामद किया गया. इस संबंध में नगर थाना कां सं-744/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इन पांच अपराधियों की हुई है गिरफ्तारी
लूट एवं डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार पांचो अपराधियों में छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर मोहल्ला निवासी साजन बासफोड़ उर्फ गोरे, साबिर अली, करीम चक आजाद रोड निवासी पियूष चौधरी, मौना महारानी स्थान निवासी धर्मेंद्र कुमार एवं कटहरी बाग निवासी प्रदीप कुमार शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 02 मोबाइल एवं 01 चाकू को बरामद किया गया है.

![]()

