Chhapra Desk – छपरा शहर के दरोगा राय चौक स्थित नर्सिंग होम के कंपाउंडर की मौत सड़क हादसे में हो गई. मृत कंपाउंडर सिवान जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत कपड़ीपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार सिंह बताया गया है. वह छपरा शहर के दरोगा राय चौक स्थित डॉक्टर के एम दुबे के क्लीनिक पर कंपाउंडरी करता था. वहीं घायल युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव निवासी हनी कुमार बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोलू के बहन की शादी तय हो गई थी. 18 अप्रैल को घर पर बरात आने वाली थी. जिसको लेकर गोलू नर्सिंग होम से छुट्टी लेने के बाद अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली और बाइक से अपने घर के लिए अपने मित्र हनी के साथ रवाना हुआ. उसी क्रम में जलालपुर थाना क्षेत्र में किसी अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

जिससे गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया अचेत अवस्था में उसे सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त हनी घायल हुआ. जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया. वहीं इस सूचना के मिलते ही गोलू के घर वालों में कोहराम मच गया. इस दौरान पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम सिवान सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को छोड़ दिए सौप दिया है.

परिजनों में मातम के कारण बढ़ाया गया शादी का दिन
गोलू के घर में शादी का उत्सव था. अट्ठारह मई को बारात आनी थी. घर में गीत-मांगुर चल रहा था, लेकिन जैसे ही यह सूचना मिली कि गोलू की सड़क हादसे में मौत हो गई है, परिवार में मातम छा गया. गीत-मांगुर की जगह रूदन-क्रंदन गूंजने लगा. दुख की इस घड़ी में परिवार वालों का ढाढ़स जवाब दे गया और शादी की तारीख को स्थगित कर दिया गया.

![]()
