सड़क हादसे में मदीना मस्जिद के इमाम की मौ’त ; मचा कोहराम

सड़क हादसे में मदीना मस्जिद के इमाम की मौ’त ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में मदीना मस्जिद के इमाम की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. मृत इमाम जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल गांव निवासी स्व सुलेमान अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र रज्जब हुसैन बताये गये हैं. वह बनियापुर के दारोगा टोला स्थित मदीना मस्जिद के इमाम थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 29 जून को इमाम रज्जब हुसैन मस्जिद से नमाज अदा कर वापस घर आ रहे थे. उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. उस दुर्घटना में उन्हें गंभीर स्थिति में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल और वहां से पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई.

इस घटना की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया. परिजन शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Loading

68
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़