सभी कार्य एजेन्सी आपस में समन्वय स्थापित कर करें कार्यों को सम्पादित : सारण DM

सभी कार्य एजेन्सी आपस में समन्वय स्थापित कर करें कार्यों को सम्पादित : सारण DM

CHHAPRA DESK – सारण जिला पदाधिकारी के द्वारा नगर निगम छपरा एवं जिला के सभी नगर पंचायत के विकासात्मक कार्यो की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई.बैठक में उपस्थित छपरा नगर निगम की मेयर एवं नगर पंचायत मशयक, एकमा, मढ़ौरा, दरियापुर, रिविलगंज, परसा, मांझी एवं सोनपुर के मुख्य पार्षद से उनके क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली गई. छपरा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्य एजेन्सियों के द्वारा भिन्न-भिन्न विकासात्मक कार्य सम्पादित किए जा रहे हैं.

सभी कार्य एजेन्सियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य सम्पादित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. सभी एजेन्सियों का ग्रुप बनाकर अपने एजेन्सी के द्वारा अद्यतन किए जा रहे कार्यों की जानकारी शेयर करने को अनिवार्य बताया गया. ताकि, अन्य एजेंसियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी नालों की सफाई वर्षा पूर्व सम्पादित कर लेने एवं आवश्यकतानुसार पम्प के द्वारा बारिश के जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

छपरा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाने हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. नगर पंचायतों के मुख्य पार्षदगणों के द्वारा नाला निर्माण, बारिश पूर्व नाली उड़ाही एवं आवश्यकतानुसार पम्प के द्वारा वर्षा के जल को निकाले जाने की आवश्यकता बताई गई. नगर पंचायतों में नल जल योजना के संबंध में समस्याओं की जानकारी भी दी गई. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी को इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र पहल करने का निर्देश दिया गया.

नगर पंचायतों में सब्जी मंडी एवं बस स्टैंड बनाने हेतु सरकारी जमीन को चिन्हित कर अग्रेतर कारवाई किए जाने का आश्वासन जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जल्दी ही समीक्षा किए जाने का जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया. बैठक में मेयर छपरा नगर निगम , नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, उप विकास आयुक्त सारण, जिला के सभी नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद सभी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित कार्य एजेंसी के अभियंता गण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़