CHHAPRA DESK – दिल्ली स्टेट पेनकॉक साइलेंट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र निवासी आनंद सिंह की 15 वर्षीय पुत्री निकिता सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है. टेकल सेल्फ डिफेंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मशरक प्रखंड के दुरगौली चकिया गांव निवासी निकिता सिंह ने अपने आयु वर्ग के अलग-अलग स्पर्धा में दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर धमाका किया.

परिजनो के साथ दिल्ली रहने वाली निकिता के जीत पर गांव एवं मशरक में हर्ष का माहौल है. परिजनो एवं खेल प्रेमियों ने निकिता के इस जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
![]()

