GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला स्थित कमला राय महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका विषय था “सारण को महापंडित राहुल सांकृत्यायन की देन”. इस संगोष्ठी में आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, बुके एवं मोमेंटो देकर किया गया. संगोष्ठी में स्वागत भाषण प्राचार्या प्रो(डॉ ) रुखसाना खातून ने दिया. विषय प्रवर्तन संगोष्ठी आयोजन के संयोजक सह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ श्याम शरणने किया.

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपालगंज के लाल प्रो गोपेश्वर सिंह, पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने राहुल सांकृत्यायन के विषय में बतलाया कि राहुलजी की पुराने सारण के बौद्धिक निर्माण में अहम भूमिका है. विशिष्ट अतिथि प्रो( डॉ ) वीरेन्द्र नारायण, पूर्व अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने कहा कि राहुलजी को भोजपुरी से बेहद लगाव था. उन्होंने गोपालगंज में हि भिखारी ठाकुर को अनगढ़ हीरा कहा था.

प्रो ( डॉ ) लाल बाबू यादव ने राहुलजी के विषय में विस्तृत जानकारी दी. मंच का संचालक संयोजक डॉ श्याम शरण ने किया. इस अवसर पर डॉ सीमा यादव, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित थे. अंत में डॉ ललिता महतो, सहायक प्राध्यापिका हिन्दी विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

![]()

