सारण क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Chhapra Desk – सारण प्रमंडल क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई का एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को शहर के सलेमपुर स्थित एक होटल में संपन्न किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ सरोज सिंह, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक सह प्रमंडलीय आशा समन्वयक संतोष कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस मौके पर छपरा, सिवान एवं गोपालगंज तीनों जिला के स्वास्थ विभाग के लेखापाल एवं सभी प्रखंडों अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखापाल उपस्थित रहे.

इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं आईसीआईसीआई बैंक के किंगसुख मजमुदार एवं सौरव कुमार के द्वारा स्वास्थ विभाग में खर्च किए जाने वाले सभी मदों के लेखा से संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर लेखा से संबंधित टैली में प्रविष्टि, अकाउंट एवं इपीएफ कटौती के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. ताकि स्वास्थ विभाग के मद में खर्च किए गए मदों का सही लेखा जोखा किया जा सके एवं समय पर टैक्स की कटौती होती रहे, नहीं तो उन्हें पेनाल्टी देना पड़ सकता है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़