सारण : नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोरी समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Chhapra Desk – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोरी समेत तीन की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बरियारचक गांव स्थित गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक नयागांव थाना क्षेत्र के बरियारचक गांव निवासी सुरेश राय का 14 वर्षीय पुत्र विधान कुमार बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था. इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बरामद किया गया. शव देखकर घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना मिलने पर नयागांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर विंदगांवा की है. जहां डूबने से दो सहेलियों की मौत हो गई. जबकि दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. मृत दोनों किशोरी की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर विंदगांवा निवासी पुलिस राय की 11 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी एवं अवधेश राय की 10 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई. जिसके बाद परिवार सहित गांव वालों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि वे दोनों अन्य सहेलियों के साथ नदी में स्नान कर रही थी.

इसी बीच एक एक कर 4 सहेलियां डूबने लगीं. यह देख अन्य किशोरियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने दो किशोरियों को तो बचा लिया लेकिन किरण और अंशु की डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते गांव में मातम छा गया. वही डोरीगंज थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़