सारण में महंगाई के खिलाफ भाकपा ने प्रधान मंत्री का फूंका पुतला

Chhapra Desk – दैनिक जीवन में काम आने वाली जरूरी सामानो की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ता भगवान बाजार स्थित श्याम देव नगर में एकत्र हुए और वहां से लाल झंडा, बैनर पीएम मोदी का पुतला लिए हुए जुलूस के साथ नारा लगाते हुए भगवान बाजार चौक पर एकत्र हुए. जहां ‘रोको महंगाई, बांधो दाम नहीं तो होगी नींद हराम’, ‘मोदी सरकार होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ’ आदि का नारा लगाया गया. जुलूस का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह एवं नगर सचिव सुरेश वर्मा ने किया.

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि आज भीषण महंगाई एवं प्रलयंकारी बेकारी से जनजीवन त्रस्त है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. अगर यह समय रहते नहीं रोका गया तो जनजीवन पूरी तरह से तबाह हो जाएगा. कार्यक्रम में जिला सचिव रामबाबू सिंह, सुरेश वर्मा, चूल्हन प्रसाद सिंह, राजन कुमार, जवाहर मिश्रा, भदई राम, अजय नारायण, रतन प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिलीप वर्मा, मनोज सिंह, छोटन राम, सुदामा देवी, बदामी देवी, रमजान मिया आदि उपस्थित थे.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़