सारण : सरकारी अस्पताल में बच्चे की मौत के विवाद में दोनों पक्षो ने दर्ज करायी प्राथमिकी

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में बीते दिन उपचार में लापरवाही से बच्चे की मौत के आरोप के बाद दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी में मृत बच्चा के दादा चंदीला गांव निवासी संतलाल शर्मा द्वारा थाने में चिकित्सा प्रभारी तथा सहयोगी पर उपचार में लापरवाही से बच्चा की मौत होने का आरोप लगाया गया है.

मृतक के दादा थाना क्षेत्र के चंदीला गाव निवासी संतलाल शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है गत शनिवार को सरकारी नियम के अनुसार बच्चा को एएनएम द्वारा टीका दिया गया था. रात्रि में बुखार होने पर बच्चा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया. जहा चिकित्सक प्रभात कुमार द्वारा बच्चा को मुंह में दवा खिलाया गया और घर ले जाने को बोला गया.

घर ले जाने के बाद बच्चा के नाक से खून आने लगा. बच्चा को फिर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहाँ चिकित्सक ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया और अस्पताल से भाग गया. मृतक के दादा ने चिकित्सक पर लापरवाही से उपचार करने पर बच्चा का मौत होने का आरोप लगाया है. आवेदन में दादा ने चिकित्सक को मौत का जिम्मेवार बताया है.

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभात कुमार ने चंदीला निवासी संत लाल शर्मा तथा पुत्र विकास शर्मा पर मारपीट करने तथा हत्या के नियत से अपरहण करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया ;दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चंदीला गाँव निवासी विकास शर्मा के 45 दिन के बच्चा का तबियत खराब होने पर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. बच्चा के जांच और अभिभावक से पूछ ताछ के क्रम में पता चला कि बच्चा को टिका दिया गया है.

टिका के बाद बच्चा को बुखार था।जिसके लिए पैरासिटामोल दवा देने की सलाह दिया।रविवार की अहले सुबह बच्चा को लेकर अभिभावक हॉस्पिटल पहुचे और दरवाजे को तोड़ने लगे. बाहर निकलकर बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो बच्चा को मृत पाया. मृत की सूचना पर अभिभावक द्वारा गाली गलौज करने लगे. हत्या के नियत से अपहरण करने का प्रयास करने लगे,

पुलिस के सामने अभिभावक तथा आठ दस अन्य लोग द्वारा मारपीट करने की बातें बताया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षो के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़