सिर पर था मवेशी का चारा ; नंगे विद्युत तार के संपर्क में आते के साथ ही लगा करं’ट का तेज झटका और हो गई मौ’त

सिर पर था मवेशी का चारा ; नंगे विद्युत तार के संपर्क में आते के साथ ही लगा करं’ट का तेज झटका और हो गई मौ’त

CHHAPRA DESK – सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र में मवेशी का चारा सिर पर रखकर ले जा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव निवासी स्वर्गीय पलटू राम के 67 वर्षीय पुत्र कपिल देव राम के रूप में की गई. उनके मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि वह मवेशियों को खिलाने के लिए खेत से चारा काटकर सिर पर रख ला रहे थे. उसी बीच गांव में झूल रहे नंगे विद्युत तार के संपर्क में उनके सिर पर रखा चारा का बोझा आ गया और उन्हें करंट का तेज झटका लगा. जिसके कारण उनकी मौके पर मौत हो गई.

परिवार वालों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग को कई बार नंगे झूल रहे विद्युत तार को ठीक करने के लिए कहा गया लेकिन विभाग द्वारा इसकी अनदेखी की जाती रही. जिसके कारण आज एक उनकी मौत हुई है. वही गांव वालों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है अगर विभाग द्वारा झूल रहे नंगे विद्युत तार को ठीक कर दिया गया होता तो ऐसी स्थिति नहीं आती.

Loading

157
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़