सिवान में अखाड़े के दौरान एक युवक की चा’कू गो’दकर ह’त्या

सिवान में अखाड़े के दौरान एक युवक की चा’कू गो’दकर ह’त्या

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिले में महावीरी अखाड़े के दौरान आपस में हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई. घटना शहर के मुख्य इलाके पटेल चौक पर हुई है. मृत युवक नगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली का रहने वाला विकास कुमार था.

बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ अखाड़ा नंबर 2 में शामिल हो कर जेपी चौक के पास पहुंचा था.उसी दौरान अखाड़ा नंबर 8 में शामिल कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया. जिसके बाद आरोपी युवकों ने उसे पकड़ कर पटेल चौक तक लेकर चले गए. जहां चाकू से गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अखाड़े में शामिल हुए युवकों के बीच बढ़े विवाद के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

Loading

32
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़