सीतामढ़ी पुलि’स ने कार से 27 लाख कैश बरामद कर तीन लोगों को हिरा’सत में ले कर रही पूछताछ

सीतामढ़ी पुलि’स ने कार से 27 लाख कैश बरामद कर तीन लोगों को हिरा’सत में ले कर रही पूछताछ

SITAMARHI DESK – बिहार में सीतामढ़ी पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 27 लाख रुपये बरामद किए हैं. वहीं, कार जब्त कर तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. दरअसल, जिले के रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा के पास मौजूद रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस शनिवार की रात पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान वाहन जांच पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका. जब कार की तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मियों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने कार के भीतर भारी संख्या में कैश देखा तो उसने फौरन वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में भी ले लिया. उनसे पुलिस हिरासत में कड़ी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना कैश लेकर ये सभी जा कहां रहे थे. इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कोई उचित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्रवाई निश्चित है. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सीतामढ़ी के गुदरी बाजार निवासी जगन्नाथ प्रसाद, संजीव मंडल और रवि कुमार के रूप में हुई है.

पटना से लेकर आ रहे थे कैश

पुलिस पूछताछ में तीनों लोगों ने खुद को गुदरी बाजार के गीतांजलि मार्केट स्थित शंभू जनरल स्टोर्स का स्टाफ बताया है. पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया है कि पटना से 27 लाख रुपये लेकर सीतामढ़ी आ रहे थे. इस नकदी को शंभू जनरल स्टोर के मालिक शंभू प्रसाद को देना था. रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Loading

87
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़