CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत 44 नंबर रेलवे ढाला के समीप स्थित एक घर में नवविवाहिता का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता हुआ पाया गया. जिसके बाद यह सूचना देखते ही देखते आग की तरह जिले में फैल गई. सूचना के बाद जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय सिंह उसके ससुराल पहुंचे और इस बात की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई. लेकिन, मुफस्सिल थाना पुलिस करीब 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची. जिसको लेकर परिजन एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला.

मृत महिला शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत 44 नंबर रेलवे ढाला मोहल्ला निवासी हेमंत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी बताई गई है. जिसकी शादी विगत दिसंबर महीने में ही हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. उसके हाथो के मेहंदी के रंग कभी नहीं मैं तब तक आज सुबह उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ पाया गया. जिसके बाद परिजनो ने शीघ्र ही उसे पंखे से उतारकर बिस्तर पर लिटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इस सूचना के बाद विवाहिता के परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. हालांकि 5 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक संदेहास्पद मौत का मामला खुलकर सामने नहीं आ सका है. लड़की के ससुराल वाले दोनों आपस में 5 घंटे से बहसबाजी में लगे हुए हैं. इस मामले में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 44 नंबर रेलवे ढाला के समीप एक नवविवाहिता के शव फंदे से लटकते हुए उसके कमरे से ही बरामद किया गया है.

मृत महिला के मायके वाले पहुंचे हैं लेकिन फिलहाल उनके द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. जब तक उनके द्वारा कोई शिकायत नहीं की जाती है तब तक इस मामले में कोई अग्रेतर कार्रवाई नहीं की जा सकती है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले रखा है लेकिन आगे की कार्रवाई बयान के बाद ही संभव हो सकेगी.

![]()

