Chhapra Desk – रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19, 24, 27 एवं 31 मार्च, 2022 को तथा 01022 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 21, 26, 29 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2022 को 04 फेरों में चलायी जायेगी. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय≤ पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर होली विषेष गाड़ी 19, 24, 27 एवं 31 मार्च, 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14.15 बजे प्रस्थान कर इगतपुरी से 16.45 बजे, दूसरे दिन बीना से 08.00 बजे, खजुराहो से 12.40 बजे, मानिकपुर से 16.50 बजे, प्रयागराज जं. से 19.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 20.08 बजे, वाराणसी से 21.55 बजे, मऊ से 23.50 बजे, तीसरे दिन बेल्थरा रोड से 00.22 बजे, भटनी से 00.58 बजे तथा देवरिया सदर 01.32 बजे छूटकर गोरखपुर 02.45 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 01022 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली विषेष गाड़ी 21, 26, 29 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2022 को गोरखपुर से 14.25 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.25 बजे, भटनी से 15.48 बजे, बेल्थरा रोड से 16.17 बजे, मऊ से 17.00 बजे, वाराणसी से 19.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.50 बजे, प्रयागराज से 22.00 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.57 बजे, खजुराहो से 06.10 बजे, बीना से 11.45 बजे तथा तीसरे दिन इगतपुरी से 00.55 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 03.35 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में शयनयान के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, एलएसएलआरडी के 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जाएंगे.

![]()
