
CHHAPRA DESK – लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण की अनेक योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण योजना है लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा योजना. फिलहाल इसे प्रत्येक रविवार को करीब चार वर्षों से चलाया जा रहा है. लायंस क्लब ऑफ छपरा की इस योजना में गरीबों एवं असहायों, रिक्शा वाले, ठेले वाले, मजदूर वर्ग के लोगों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है जिसमें चावल, दाल, सब्जी, पापड़ तिलौड़ी, आचार आदि का भोजन दिया जा रहा है. वह भी केवल पांच रुपए में. अगर किसी के पास वह भी नहीं है तो उसे निशुल्क भी कराया जाता है. ₹5 के शुल्क पर लायन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यह ₹5 का शुल्क सिर्फ इसलिए रखा गया है कि आत्मसम्मान के साथ जीने वाले गरीबों की भावनाओं का भी सम्मान किया जा सके,

ताकि वह ₹5 के शुल्क पर सम्मान से भोजन ग्रहण कर सके. इसमें राहगीर भी शामिल हो जाते हैं. वहीं भोजन कर सभी लायंस क्लब छपरा को दुआ देते है. यह कैंप साहेबगंज कचहरी के सामने लगाया जाता है. इस अवसर पर लायन मनोज वर्णवाल, ब्रजेंद्र किशोर, वासुदेव गुप्ता, गणेश पाठक, पिंटू, आशुतोष शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, वीएन गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, रणधीर जायसवाल, मनीष सिन्हा, आनंद अग्रहरि, साकेत श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, मणिशंकर मिश्रा, लियो सदस्य विकास कुमार, विशाल कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.

![]()

