CHHAPRA DESK – निर्वाची पदाधिकारी, 03-सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह- आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा सर्वानन एम के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार बिहार विधान परिषद के 03-सारण स्नातक/ शिक्षक क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन/उप निर्वाचन 2023 के लिए कोषांगों गठन हो चुका है. सभी कोषांगों द्वारा ससमय कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है.

सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षोपरांत कार्यहित में कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय उप निदेशक, शिक्षा की जगह कार्मिक कोषांग के नये प्रभारी पदाधिकारी, पुष्पेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, छपरा एवं तारणी कुमार, डीआईओ सारण की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस कोषांगों के कार्यों के संपादक हेतु जिला स्थापना के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ ही कार्मिक कल्याण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी विनोद कुमार, उप निदेशक, कल्याण की जगह कौशल किशोर पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी, सारण, छपरा की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

इस कोषांग के कार्यों का संपादन जिला कल्याण विभाग के कर्मियों द्वारा किया जाएगा. नव प्रतिनियुक्ति प्रभारी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अविलंब अपने अपने कोषांगों का प्रभार ग्रहण कर विथान परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी पांचो जिला के समन्वय स्थापित कर कार्यों का संपादन अग्रिम योजना बनाकर ससमय सुनिश्चित करेंगे.

![]()

