102 एंबुलेंस कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी ; मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल में किया प्रदर्शन

102 एंबुलेंस कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी ; मांगों के समर्थन में सदर अस्पताल में किया प्रदर्शन

CHHAPRA DESK –  बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मी व ईंएनटी कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहा. एंबुलेंस कर्मियों ने सभी एंबुलेंस को अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में खड़ा कर सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गये और विरोध प्रदर्शन किया. उस दौरान प्रखंड समेत जिला के सभी 102 एंबुलेंस चालक व ईएनटी कर्मी सेवा को बंद करते हुए अस्पताल में जमकर नारेबाजी की. इस संदर्भ में एंबुलेंस संघ के प्रदेश संयोजक मोब्बसीर हुसैन ने अपनी मांगो के संदर्भ मे बताया कि नये वेतन का भुगतान श्रम अधिनियम के तहत श्रमिकों को मिलना चाहिए. उनके हड़ताल को बंद करने के लिए डीपीएम उनके कर्मियों को दिग्भ्रमित कर हड़ताल बंद करवाने के चक्कर में लगे हुए हैं.

जबकि वे लोग अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को तब तक जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है. हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि सभी कर्मियों को 60 वर्ष तक के उम्र सीमा तक समायोजन किया जाना चाहिए. एंबुलेंस कर्मियो चालक व तथा टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र के आधार पर आई कार्ड निर्गत करना चाहिए. सभी कर्मियों को वेतन के साथ-साथ समय सीमा तथा सैलरी स्लिप भी देना चाहिए. सभी एंबुलेंस का एमवीआई के द्वारा एवरेज मानक सुनिश्चित किया जाना चाहिए. वहीं उन्होंने बताया कि दशहरा के समय भी आंदोलन जारी था लेकिन डीएम व सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद 2 महीने का वेतन प्राप्त हुआ था तब सेवा बहाल की जा सकी थी. जिसके बाद पुन एक बार फिर वेतन को बंद कर दिया है.

इस बार भी वेतन देने के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है. धरना पर बैठने वालों में 102 एंबुलेंस चालक विजय कुमार, लाल बाबू, लालू राय, पप्पू राय, अवनीश कुमार, राजू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. चार दिनों से हड़ताल के कारण जिले में 102 सेवा बंद होने के बाद मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. ऐसी अवस्था में कोई ऐसी गंभीर मरीजों को 102 के बजाए निजी एंबुलेंस से पटना भेजा गया. वहीं निजी एंबुलेंस चालकों के द्वारा किराया को भी बढ़ा दिया गया है. जिसे गरीब मरीजों को एंबुलेंस किराया का अधिक भार पड़ रहा है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़