
CHHAPRA DESK – सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अवतारनगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बलुआ दियर से 01 मोटरसाइकिल पर बोरा में देसी शराब लेकर रामुटोला संठा के तरफ जाने वाला है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवतारनगर

पुलिस दल, साथ में मुफ्फसिल अंचल स्तरीय ALTF टीम द्वारा रामुटोला NH- 19 के पास से 01 मोटरसाइकिल पर लदे बोरा से कुल- 120 लीटर देशी शराब को जप्त कर 01 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. बिना नंबर प्लेट वाला शराब परिवहन में उपयोग किये गए जब्त मोटरसाइकिल के जांच के क्रम में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल रिविलगंज थाना कांड संख्या- 131/24 से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल है. गिरफ्तार अभियुक्त जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी बलुआ गांव निवासी उमेश राय का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बताया गया है.

जिसको चोरी की मोटरसाइकिल उपयोग करने एवं अवैध देशी शराब के परिवहन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में अवतारनगर थाना कांड संख्या- 191/24 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में शशि रंजन, पु०अ०नि०- सह- थानाध्यक्ष अवतारनगर थाना, ALTF मुफ्फसिल अंचल एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

![]()

