
CHHAPRA DESK – सरण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से देसी शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जांच के क्रम में पाया गया कि शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक भी चोरी की है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अवतारनगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर बोरा में देसी शराब लेकर ग्राम बलुआ दियर से ग्राम मोजमपुर फुलवरिया टोला के तरफ आ रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मौजमपुर फुलवरिया टोला पहुंच कर गंगा होटल के पास से डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी हीरालाल राय के पुत्र अरूण राय को हिरासत में ले कर तलाशी ली गयी.

तलाशी के क्रम में मोटरसाईकिल पर रखे बोरे से 130 ली० देसी शराब बरामद कर मोटरसाईकिल के बारे में पुछ-ताछ किया गया तो अरूण कुमार के द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल चोरी का है और उसी बाइक से शराब का परिवहन करते हैं. इस संबंध में अवतारनगर थाना कांड सं0-352/24 दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में अवतारनगर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० शशिरंजन, पु०अ०नि० गणेश चौधरी एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

![]()

